गोरखपुर। शहर की बढ़ती आबादी के बीच लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा देने के लिए ओला कैब्स ने सीएम सिटी में न सिर्फ दमदार दस्तक दी है बल्कि 24 घंटे टैक्सी सेवाएं देकर जरूरतमंदों की राह आसान भी कर दी हैं। महज पांच महीनों में ही इसने लोगों तक तेजी से पहुंच बना ली है। वर्तमान समय में 70 से ज्यादा टैक्सियां चलने लगी हैं।
बड़े शहरों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद ओला कैब्स ने छोटे शहरों की तरफ रुख किया है। अभी कंपनी ने शहर में 15 किलोमीटर के दायरे में सेवाएं शुरू की हैं। जल्द ही सिटी से बाहर भी इसके विस्तार की तैयारी है। खास बात यह है कि कंपनी ने सुरक्षा शर्तों से समझौता नहीं किया है। यही वजह है कि लोगों का विश्वास ओला पर कामय है। कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव सुजीत सिंह कहते हैं कंपनी की पहली प्राथमिकता लोगों को सस्ते दर पर भयमुक्त सफर कराना है। टैक्सी के ड्राइवरों को आधार कार्ड, कामर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो के साथ पुलिस वैरिफिकेशन के बाद ही रखा जाता है।
शिकायत व सुझाव नंबर
ओला की टैक्सी सेवा के लिए सुझाव और शिकायतें टेलीफोन नंबर 0551-33553355 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
किराए का टैरिफ
छोटी गाड़ी : 35 रुपये बेस फेयर, 8 रुपये प्रति किलोमीटर
बड़ी गाड़ी : 40 रुपये बेस फेयर, 10 रुपये प्रति किलोमीटर
ऐसे कराएं ऑनलाइन बुकिंग
एंड्राइड मोबाइल पर ओला कैब्स के एप को लॉगिन करें। बुक राइड के ऑप्शन में जाएं। ऑटो पिकअप एड्रेस आने के बाद टैक्सी (मिनी व सेडान) में किसी एक को विकल्प चुनें। इसके बाद गाड़ी मंगाने का समय दर्ज करें। किराया जानने के लिए इंटर ड्राप लोकेशन में जाएं और स्थान फीड करें। ऐसा करते ही किराए का पता चल जाएगा। इसके बाद कन्फर्म बुकिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके साथ ही आपके रजिस्टर्ड मेल और मोबाइल नंबर पर बुकिंग का संदेश आ जाएगा। इसमें ड्राइवर और गाड़ी का नंबर भी दर्ज रहेगा।