फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद बीआरडी में बदलाव की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हुई मासूमों की मौत के बाद अब शासन यहां की व्यवस्था बदलने में जुट गया है। पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा, एनआरएचएम के नोडल ऑफिसर डॉ. कफील को हटाने के बाद अब नेहरू अस्पताल के एसआईसी को भी हटा दिया गया है। डॉ. रमाशंकर शुक्ला की जगह अब एसआईसी की जिम्मेदारी वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त हॉस्पिटल के डॉ. बीएन श्रीवास्तव को दी गई है। बदलाव के इस क्रम में कई और लोगों को भी अपनी कुर्सियां गंवानी पड़ सकती है।
बता दें मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद प्राचार्य को निलंबित कर जहां पिछले दिनों ही अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। वहीं डॉ. कफील खान को एनआरएचएम के नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी से हटाकर डॉ. भूपेंद्र शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से हुई मासूमों की मौत के बाद इसे शासन की ओर से व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ रोज पहले ही आए थे डॉ. रमाशंकर
हाल ही में एसआईसी के रूप में डॉ. रमाशंकर शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया था। इसके तत्काल बाद मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से कई मासूमों की मौत हो गई थी। इससे शासन-प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। इसकी जांच मुख्य सचिव की कमेटी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें