फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाकपा ने फूंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जलाया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर राजनीति इतनी गर्मा गई कि सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में ही सपा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की भी मांग की। परिवारवालों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ कार्यकर्ताओं ने लापरवाही के लिए दोषी अफसरों को निलंबित करने की भी मांग की। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


36 घंटे में 50 से अधिक मौतों को लेकर शुक्रवार की शाम से ही विपक्षी पार्टियों ने मेडिकल कॉलेज के सामने डेरा डाल रखा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव से संपर्क बनाए हुए हैं। शनिवार को सपाइयों ने सीएम का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। उधर, भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भी सीएम का पुतला जलाकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं शहर में भी कई जगह प्रदर्शन हुए। यूनिवर्सिटी के छात्रनेताओं ने मोटर साइकिल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तो नगर निगम के बाहर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने भी प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें