फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की नहीं सुन रहे निगम के अधिकारी, कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब मेयर के निर्देशों का भी असर नहीं हो रहा है। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि निर्देश के बावजूद सोमवार को एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास नाले की सफाई के निरीक्षण के दौरान उन्हें कोई भी सफाई सुपरवाइजर मौके पर नहीं मिला। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को काम बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया।
सोमवार दोपहर मेयर एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें मौके पर कोई सफाई सुपरवाइजर एवं नाला सफाई गैंग नजर नहीं आया। केवल एक पोकलेन मशीन से सफाई की जा रही थी, जबकि लगभग एक किलोमीटर नाला पूरी तरह से सिल्ट एवं प्लास्टिक से पटा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि महीनों से उस नाले की सफ ाई नहीं की गई है, जबकि इसके लिए 120 कर्मियों का गैंग विभिन्न सफ ाई निरीक्षकों के साथ अटैच है। यह क्षेत्र श्रवण सोनकर का था, मौके पर वह भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सभी सफ ाई निरीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में नाला सफाई का निर्देश दिया गया था। अधिकारियों एवं सफ ाई निरीक्षकों की उदासीनता के कारण केवल खानापूरी की जा रही है। उन्होंने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफ ाई निरीक्षक को नाले की विधिवत सफाई और हटाए गए स्लैब को ढंग से रखने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य अभियंता को मुख्य मार्ग पर क्रॉस नाले को ऊंचा करते हुए पुलिया बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण
गोरखपुर। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पूर्वी में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्षद चंद्रभान प्रजापति, हरिनारायण, अनिकेत, सावित्री देवी, सविता सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें