फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लदी साखू की लकड़ी बरामद, चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। छितही जंगल मोड के नजदीक बुधवार की रात दो बाइक पर लदा साखू का चिरान वन विभाग की टीम ने बरामद किया है। वन विभाग की टीम को देख एक शख्स बाइक पर लदी लकड़ी छोड़कर भाग गया। दूसरा बाइक व चिरान लेकर भागने में सफल हो गया। वन विभाग ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेंजर फरेंदा विनोद कुमार नायक ने बताया कि बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे गश्त के दौरान छितही जंगल मोड़ के नजदीक दो बाइक आती दिखी। उस पर चिरान लदा था। वन विभाग की गाड़ी देखकर बाइक घुमाकर भागने लगे। पीछा करने पर एक वन तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला। उस पर चार साखू का चिरान लदा था। दूसरा तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। बाइक व साखू की लकड़ी को बरामद कर लिया गया। वन विभाग ने चार अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें