फरेंदा/बृजमनगंज। मंगलवार को आबकारी विभाग ने आधा दर्जन गांवों में छापेमारी करआधा दर्जन कच्ची शराब की भटिठयां तोड़ करके लहन नष्ट की। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद व संदीप नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में फरेंदा क्षेत्र के बरातगाढ़ा के रेहरवां, रामनगर के जानकीनगर, तहसीलदार पिपरा के खड़खडिय़ा सहित कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पांच क्विंटल लहन नष्ट करते हुए 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चार धंधेबाजो के खिलाफ आबकारी एक्ट के अर्न्तगत कार्रवाई की गई। टीम में दरोगा यादव, बृजगोपाल यादव, अरविंद त्रिपाठी, अनिल गौतम आदि रहे।
बृजमनगंज क्षेत्र में कच्ची के कारोबारियों के अड्डों पर छापेमारी में बरामद करीब 10 क्विंटल लहन नष्ट की गई। साथ ही 40 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि सोमवार की रात क्षेत्र के बनगढ़िया अदरौना इनायतनगर फुलमनहा सहित दर्जन भर गांवों में छापेमारी की गई। पांच भट्ठियों को तोड़ा गया। मौके पर ही करीब 10 क्विंटल लहन नष्ट की गई। चिरैयाकोट में कच्ची शराब बनाते हुए उमाशंकर व प्रह्लाद को उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 40 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब भी बरामद हुई। चिरैयाकोट निवासी उमाशंकर व प्रह्लाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।