फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर मिलीं शराब की भट्ठियां, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर(संतकबीरनगर)। भरपुरर्वा इंट भट्ठे पर सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। यहां टीम कच्ची कच्ची शराब की कई भट्ठियां मिलीं। मौके से चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर 350 लीटर कच्ची शराब और अन्य सामग्री बरामद की। छापेमारी के दौरान भट्ठा मालिक भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मगहर चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय ने बताया कि भैसहिया गांव निवासी ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव पुत्र चंद्रबली यादव के भरपुरवा स्थित ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई। मौके से भट्ठा मालिक अजय यादव भाग निकले। वहीं टिनशेड में कच्ची शराब बनाती जानकी देवी पत्नी उमेश, मुनिका पत्नी बालकुमार, सुकरमुनि पत्नी कैलाश और लालमुनि पत्नी परदेशी निवासी रांची(झारखंड) को पकड़ा गया। चारों महिलाओं ने बताया कि भट्ठा मालिक अजय यादव के कहने और सामानों की व्यवस्था करने पर उनकी मौजूदगी में चावल, गुड़, यूरिया, नौशादर, फिटकिरी आदि का लहन तैयार करके वे कच्ची शराब बनाती र्हैं। इंट भट्ठा बरसात में बंद होने के कारण भट्ठा मालिक मौजूद रह कर बनाई गई शराब को बिकवा कर उसमें से हिस्सा लेते हैं। पुलिस टीम को देख कर भागे भट्ठा मालिक अजय यादव ही हैं।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके से करीब 350 लीटर शराब, 200 ग्राम नौशादर, 200 ग्राम फिटकिरी, पांच किलोग्राम यूरिया, 20 किलोग्राम गुड़ ,शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें