गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की जिला इकाई की बैठक डीएवी इंटर कॉलेज में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने योग्य कर्मचारियों को शिक्षक बनाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही डीआईओएस दफतर पर धरना दिया जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि संगठन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति का शासनादेश जारी कराने के लिए संघर्षरत है। कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों में समायोजित करने की तैयारी कर रही है, जबकि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद की योग्यता रखने वाले कर्मचारी कार्यरत हैं। सरकार अगर इन्हीं कर्मचारियों को पदोन्नति देकर शिक्षक के रूप में तैनाती कर दे शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। प्रदेश महामंत्री मनोज श्रीवास्तव तथा जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जल्द संघर्ष शुरू किया जाएगा।
बैठक में दिलीप राय, महेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सिंह, सिद्धार्थ सिंह, राजेश नारायन शुक्ल, राकेश राय, अंबिका गोंड़, प्रभात सिंह, अमरजीत, हिमांशु, विपिन मल्ल, कृपाशंकर सिंह, सच्चिदानंद यादव आदि उपस्थित आदि उपस्थित थे।