लोटन (सिद्धार्थनगर )। बीडीओ क ीकार्य प्रणाली से क्षुब्ध ग्राम प्रधान तीसरे दिन बुधवार को भी धरने पर बैठे रहे। ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी भी जारी है। आंदोलन की अनदेखी से क्षुब्ध प्रधानों ने गुरुवार से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनवरत धरने का एलान किया है।
ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे धरने में वक्ताओं ने कहा कि बीडीओ के रुख से पूरे ब्लॉक में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। वह ब्लॉक पर उपस्थित ही नहीं होते। इससे विभिन्न कार्यों को लेकर दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों व आम लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। तीन दिनों से ब्लॉक में धरना व तालाबंदी होने के बावजूद प्रशासन का इस ओर उदासीन रुख चिंताजनक है। इससे स्पष्ट जाहिर हो रहा है कि उच्चाधिकारियों को न तो विकास से मतलब है और न ही जनहित से। अब 15 जून से कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रधान आवाज बुलंद करेंगे। धरने में केशव राजभर, महबूब, गुड्डू यादव, सुरेश प्रसाद, राम बालक, कैलाश, कमालुद्दीन, अवधराम साहनी, दूधनाथ, रामबृक्ष, सत्येंद्र सिंह, शिवसागर, मनोज जायसवाल, अफजल हुसैन, सूर्यनाथ, दिनेश यादव, दिनेश पांडेय, मृदुल पांडेय, शिवकुमार, अमित सिंह, अवधेश, रामदास, मोहन, ब्रह्मा यादव आदि मौजूद रहे।