फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर पुख्ता होगी सुरक्षा

Mon, 08 Apr 2019 01:18 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारी पूरी कर ली है। बिहार, नेपाल सीमा से उत्पाती आकर चुनाव में खलल ना डाल सकें इसे लेकर बॉर्डर की सुरक्षा का खाका भी तैयार हो गया। आईजी जय नारायण सिंह के आदेश पर यूपी पुलिस बिहार और नेपाल पुलिस से संपर्क कर बैरियर के स्थान और अन्य इंतजाम को पूरा कर लिया है। मतदान के 48 घंटे पहले ही बिहार और नेपाल की सीमा सील कर दी जाएगी। बॉर्डर पर नेपाली और हिंदी जानने वाले पुलिस अफसर और कर्मचारियों की तैनाती होगी। फोर्स में दोनों भाषाओं के जानकार की अलग सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन

महराजगंज, देवरिया में सीमा सटे होने की वजह से अक्सर ही उधर से चुनाव में खलल डालने की कोशिश की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसे देखते हुए ही पुलिस अफसर पहले से ही सतर्कता बरतते हैं। इसबार नेपाल और बिहार सीमा पर जांच के लिए 58 बैरियर लगाए जाएंगे। एडीजी दावा शेरपा के आदेश पर नेपाल पुलिस के साथ भारतीय पुलिस के अफसरों की मीटिंग भी बीते दिनों की गई थी। पुलिस ने बैरियर की संख्या और उसके जगह की जानकारी भी दे दी थी।

पेशेवर बदमाशों के खिलाफ अभियान

रेंज में पेशेवर अपराधियों पर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। जमानत पर रिहा हुए बदमाश से लेकर अन्य तक को पुलिस जेल भेजने का काम कर रही है। इसके अलावा चुनाव में खलल डाल सकने की आशंका में पुलिस ने लोगों को चिन्हित किया है। इन पर भी कार्रवाई जारी है।
...

जिला बैरियर पिकेट

गोरखपुर : 25 25
देवरिया : 18 32
कुशीनगर : 17 17
महराजगंज: 17 82
...
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी है। नेपाल हो या बिहार बॉर्डर पर यहां पर विशेष चौकसी रहेगी। बैरियर, पिकेट लगाकर पुलिस सुरक्षा करेगी। बिहार, नेपाल पुलिस से भी यूपी पुलिस संपर्क में है। चुनाव के 48 घंटे पहले सीमा सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय नारायण सिंह, आईजी रेंज, गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें