फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोर्रा नदी में किशोरों को बचाने में युवक डूबा

Mon, 01 Apr 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्रह्मपुर(गोरखपुर)। झंगहा इलाके के बोहाबार स्थित गोर्रा नदी में डूब रहे दो किशोरों को बचाने में उसी गांव के भीम की डूबकर मौत हो गई। डूबने से पहले भीम ने दोनों किशोरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था।

गजाईकोल निवासी अंकित (15) और आकाश (14) रविवार को दोपहर दो बजे गोर्रा नदी में नहा रहे थे। वहीं कुछ दूर पर उसी गांव के राकेश का बेटा भीम (20) भी नहा रहा था। इसी बीच अंकित और आकाश गहरे पानी में चले गए। दोनाें को बहता देख भीम उन्हें बचाने गया। भीम ने दोनों किशोरों को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में चला गया। डूबने से बचे किशोरों ने गांव में युवक के नदी में बहने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रधान अजीत प्रताप की सूचना पर पहुंचे एसडीएम चौरीचौरा त्रिवेनी प्रसाद वर्मा ने देवरिया से गोताखोरों को बुलाया। दो घंटे की छानबीन के बाद भीम को बाहर निकाला गया। भीम को पीचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब नौ बजे भीम की जिला अस्पताल में मौत हो गई। भीम तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें