गोरखपुर। यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वेतन वृद्धि पर सरकार के रवैये को नकारात्मक बताया। एसोसिएशन की पूर्वी उत्तर प्रदेश की 11वीं त्रैवार्षिक बैठक में बैंककर्मियों ने कहा कि देश हित में लिए गए सभी सरकारी निर्णयों को अमलीजामा पहनाने में बैंककर्मी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं लेकिन जब उनके वेतन में बढ़ोतरी की बात होती है तो सरकार टालमटोल करने लगती है।
रविवार को दीक्षा भवन में हुई एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कानफेडरेशन के अध्यक्ष देवाशीष घोष ने कहा कि देश की प्रगति में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अहम भूमिका रही है लेकिन अब सरकार बैंकों को राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति का माध्यम बना रही है। बैठक को यूनियन बैंक ऑफि सर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनएन अभंग, महासचिव गिरधर गोपाल, यूपीओ पूर्वी यूपी अध्यक्ष दीपक चौधरी के अलावा संजय सिंह, ओपी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लुकमान अली, रंजन कुमार, शंभूनाथ झा ने भी संबोधित किया।
दीपक चौधरी अध्यक्ष व गिरधर गोपाल महासचिव चुने गए
गोरखपुर। वार्षिक बैठक के दौरान संगठन की पूर्वी उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष दीपक चौधरी, महासचिव गिरधर गोपाल, उप महासचिव अभय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ओपी अग्रवाल, विकास कुमार सिंह, कुमार राजीव, टीएन सिंह, मनीष सिन्हा, संगठन सचिव कौशलेंद्र कुमार, मुकेश सिंह, विनीत शुक्ला, हीरा प्रसाद, रमन चौधरी, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, सहायक महासचिव मुलक राज आनंद, रामप्रीत, शैलेंद्र सिन्हा, मनीष प्रताप सिंह, सैकत सिन्हा, क्रांति कुमार झा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रत्नेश कुमार, ओबेद बक्सल, अनिल कुमार, विकास श्रीवास्तव, संजय पांडेय एवं पवन यादव निर्वाचित हुए।