फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सिविल लाइंस फर्स्ट चौथे स्थान पर रहा

Tue, 25 Dec 2018 12:20 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के ‘सिविल लाइंस फर्स्ट’ वार्ड को पूरे प्रदेश में झांसी के एक वार्ड के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्वच्छ वार्ड का पुरस्कार मिला है। पहला स्थान आगरा के फुलेल कटरा वार्ड को मिला। दूसरे पर गाजियाबाद और तीसरे स्थान पर लखनऊ का एक वार्ड है। वार्ड प्रतिनिधियों को लखनऊ स्थित नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र व स्थानीय निकाय निदेशालय में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में गोरखपुर नगर निगम की ओर से सिविल लाइंस के पार्षद अजय राय और उपसभापति जितेंद्र सैनी शामिल होंगे।
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले इस बार पहली दफा स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता कराई गई थी। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चली इस प्रतिस्पर्धा के दौरान जनपद स्तरीय पुरस्कार की घोषणा 23 दिसंबर को की गई। इसमें वार्ड संख्या 69 सिविल लाइंस फर्स्ट को पहला स्थान मिला। अधियारीबाग वार्ड दूसरे और बेतियाहाता वार्ड तीसरे स्थान पर रहा। मंगलवार 25 दिसंबर को लखनऊ में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।


वार्ड को मिला 98.25 प्रतिशत अंक

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में सिविल लाइंस वार्ड को 98.25 अंक मिले। इस वार्ड ने दो हजार में 1965 अंक हासिल किए। इसमें शहर के समग्र प्रदर्शन पर 1000 अंकों की मार्किंग हुई और वार्डों की स्थिति के आधार पर 1000 अंक की मार्किंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें