गोरखपुर। अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर शहर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने श्रद्धा के साथ सिर झुकाकर उनको नमन किया।
नगर आर्य समाज और बिस्मिल स्मारक यज्ञशाला समिति की ओर से बिस्मिल बलिदान दिवस पर सुबह बिस्मिल यज्ञशाला लालडिग्गी पर यज्ञ हुआ। इसके बाद लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए मंडलीय कारागार स्थित पं. बिस्मिल के शहादत स्थल पर पहुंचे। यहां भी श्रद्धांजलि यज्ञ हुआ। अध्यक्ष निर्भय आर्य, कारागार अधीक्षक डॉ. धनीराम, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, पंडित सत्यार्थी आनंद, भैरवनाथ मिश्र, चेतन आनंद लोहिया, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल क्रांतिकारी विचार मंच की ओर से यांत्रिक कारखाना स्थित बिस्मिल वाचनालय में अमर शहीद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अतुल कुमार वेसरा रहे। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर फणींद्र कुमार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र अकेला, चंदन प्रिय अग्रहरि, आशीष प्रिय, डॉ. एसपी सिंह, विवेक अग्रहरि आदि ने गोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शंखनाद के बाद आरती कर नमन
जिला जेल में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल शहीद मेला व खेल महोत्सव के पांचवें दिन में कक्ष संख्या चार में बिस्मिल प्रतिमा की आरती उतार कर आयोजक बृजेश राम त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने बिस्मिल की शहादत को नमन किया। पांच मिनट तक लगातार शंखनाद से माहौल दिव्य हो गया। इसके बाद गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पहलवान चंद्र विजय सिंह, वश्रिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी, नलिनी सिन्हा, किरन वर्मा, प्रो. केशव सिंह, कनक हरि अग्रवाल, प्रेमनाथ सिंह, आदि ने बलिदानियों के संदेशों को जीवन में अपनाने की अपील की। अर्चना सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. विनय मिश्र, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, दिवाकर चतुर्वेदी, जितेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।