फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर सपाइयों ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 12 Aug 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा के युवा कार्यकर्ताओं की छह अगस्त को आजमगढ़ से निकली लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा का शनिवार को गोरखपुर में समापन हुआ। इस दौरान जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न इलाकों में साइकिल चलाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पिछली सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा गोरखपुर क्लब से गणेश चौक, विजय चौक, बैंक रोड, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, मदीना मस्जिद चौक ,घोष कम्पनी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, हरिओम नगर होते हुए पुन: गोरखपुर क्लब पहुंची। वहां हुई सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने साइकिल यात्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुनील ठेमका ने गोरखपुर में हुए जोरदार स्वागत के लिए स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

एमएलसी संतोष यादव, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, जवाहर लाल मौर्य, राममिलन यादव, चंद्रबली यादव, मोहसिन खान, अवधेश यादव, फि रंगी प्रसाद, विशारद, शारदा देवी, पन्ने लाल पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, राजमती निषाद, विजय बहादुर यादव, साधु यादव, मनुरोजन यादव, अमरेंद्र निषाद, सिंहासन यादव, कीर्ति निधि पांडेय, मैना भाई, सुशीला भारती, जयप्रकाश यादव, नमिता सिंह, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहीं।

चौकीदार खड़ा रहा, हजारों करोड़ लेकर भाग गए लोग : माता

गोरखपुर क्लब में हुई सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि चौकीदार के रहते हुए कई लोग देश की जनता के हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गए। 16 महीनों के कार्यकाल में सीएम जनहित की एक भी योजना लागू नहीं कर सके। वह केवल सपा सरकार के कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के पास आरोप-प्रत्यारोप का ही काम रह गया है। उन्होंने देवरिया के संरक्षण गृह कांड को भाजपा राज के लिए कलंक बताया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि सरकार ने एक साल पहले हुई घटना से सबक नहीं लिया। इंसेफे लाइटिस से मौतों का सिलसिला आज भी नहीं थम सका। मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीदने का पैसा अभी तक खर्च नहीं हो पाया। डॉक्टरों और दवाओं की कमी दूर करने में सरकार फेल हो गई है। ऑक्सीजन खरीद में हर माह लाखों का घोटाला हो रहा है। देवरिया के महिला संरक्षण गृह की घटना भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें