फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोक्टा में ट्रक ने मचाया कोहराम, दो की मौत-पांच गंभीर

Sat, 14 Apr 2018 12:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
सहजनवां के बोक्टा के पास अनियंत्रित ट्रक के चलते कोहराम मच गया। ट्रक की चपेट में पिकअप सहित दो कारें भी आ गईं। अलग-अलग कारों में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक महिला के पति और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को पकड़ लिया है। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब हुई।
विज्ञापन


संतकबीरनगर से गोरखपुर की ओर आ रहे ट्रक ने पहले एक कार में टक्कर मारी। फिर उसने दूसरी कार और पिकप को भी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार राहुल देव राय की पत्नी सीमा (40) की मौके पर मौत हो गई। राहुल देव राय, उनकी छह साल की बेटी सारिका और चार साल का बेटा अर्श गंभीर रूप से घायल है। संतकबीरनगर स्थित पुरानी तहसील निवासी राहुल गोरखपुर एक डॉक्टर की क्लीनिक में उपचार कराकर परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे।

वहीं दूसरी कार में सवार संतकबीरनगर जिले के ही रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या यादव की पत्नी शकुंतला (55) की भी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार बोक्टा निवासी कपिलदेव यादव और दूधनाथ यादव घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाला। सीमा और शकुंतला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


बाकी घायलों को सहजनवां स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से सभी घायल मेडिकल कॉलेज ले जाए गए। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। रात में परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए थे।

सड़क हादसे में दो की मौत, सात घायल
जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार टिकरिया निवासी शिवकुमार रघुनाथपुर के टोला भगवानपुर में रहते हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा सोनू शुक्रवार की शाम बाइक लेकर बाजार गया था। स्कूली बस को ओवरटेक करने के चक्कर में सोनू उसकी चपेट में आ गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता घर पर ही रहकर खेती करते हैं।

कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सूरस गांव निवासी शिवलाल (50) गुरुवार की शाम साइकिल से कहीं जा रहे थे। वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर में शुक्रवार सुबह दो बाइक में आमने-सामने की हुई टक्कर में गांव के भोला (22), उनके पिता सदावृक्ष, मां कमलावती और दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मद बरवां के जैनपुर निवासी विनोद गुप्ता और सर्वेश घायल हो गए।

जंगल धूसड़ प्रतिनिधि के अनुसार शाहपुर के लाला बाजार चौराहे पर शुक्रवार की शाम बाइक  की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। एक की पहचान पिपराइच के सिधावल निवासी प्रमोद (20) के रूप में हुई। दूसरे के बेहोश हो जाने के कारण पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें