फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्षत्रशाला आज से स्कूलों में कराएगा चांद, तारों का दीदार

Fri, 16 Mar 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
universe
विज्ञापन
जिले के सरकारी या प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क ग्रह, उपग्रह और तारों का दीदार कराया जाएगा। विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय नक्षत्रशाला ने रात्रि आकाश दर्शन कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया है। इस पहल का शुभारंभ 17 मार्च को देवरिया बाईपास स्थित सेंट्रल एकेडमी में शाम छह बजे से होगा। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने दो लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद ने बताया कि कार्यक्रम की निगरानी नक्षत्रशाला और उत्तर प्रदेश शौकिया खगोल विज्ञान क्लब करेगा। नक्षत्रशाला स्कूलों में आधुनिक टेलीस्कोप लगाएगा। इसकी मदद से तारों की रहस्यमयी और खूबसूरत दुनिया विद्यार्थी देख सकेंगे। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी तारों की संरचना, चंद्रमा पर मौजूद गड्ढों, बृहस्पति, शुक्र ग्रह, उल्कापिंडो की बारिश करीब से देख सकेंगे।
विज्ञापन


इन स्कूलों में होगा आयोजन
17 मार्च - सेंट्रल एकेडमी, देवरिया बाईपास
18 मार्च- नेशनल कान्वेंट स्कूल, गौरीबाजार
19 मार्च- आरपीएस सेंट्रल एकेडमी, बेलघाट
20 मार्च- आरजे चिल्ड्रेन एकेडमी, भगत चौराहा
21 मार्च- लिटिल रोज पब्लिक स्कूल, नौसड़
22 मार्च- होली फ्लेम एकेडमी, विवेकपुरम
23 मार्च- सुयश इंस्टीट्यूट, मिर्जापुर रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें