फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्नल के घर समेत दो घरों में चोरी

Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
deoria
विज्ञापन
chori - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो जगह पर बंद घरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई। पीड़ितों कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुद्रपुर के खजुहा के रहने वाले अरुण प्रकाश पांडेय सेवानिवृत्त कर्नल हैं। वह परिवार सहित शहर के गरुणपार मोहल्ले में परिवार सहित रहते हैं। किसी काम से वह घर चले गए थे। चोरों ने उनके घर में घुसकर एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, कंप्यूटर, घड़ी, सोने की चेन, अंगूठी, लैपटॉप आदि सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद वह देवरिया पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, परसिया अहीर गांव के चंद्रमणि उर्फ गोल्डेन शनिवार को परिवार सहित कहीं गए हुए थे। रविवार सुबह लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर, सिलेंडर और 20 हजार रुपये नकदी चोरी हुआ है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली के एसएसआई श्रवण यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें