फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जल्द दाखिल करेगी आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पांच एटीएम से 40 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस की विवेचना अंतिम चरणों में पहुंच गई है। पुलिस शीघ्र ही इस मामले में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने वाली है। विवेचना के दौरान पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

जांच अधिकारी निरीक्षक बीएस बृजवाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस की विवेचना अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है। इस दौरान आरोपियों सहित सभी संबंधित पक्षों से गहन पूछताछ की जा चुकी है। दोनों ही आरोपियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही इस मामले में आरोपपत्र दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एसआईएस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की देखरेख वाले पांच एटीएम (लोहाघाट के डाकबंगले रोड वाले एटीएम, मीना बाजार व पिथौरागढ़ रोड के अलावा मंच और खेतीखान के एटीएम) से कुल 40 लाख 9500 रुपये का गबन का मामला सामने आया था। गबन का खुलासा इन्हें को दूसरी प्राइवेट कंपनी एसआईपीएल को हस्तांतरित करते समय हुआ था।
विज्ञापन


एसआईएस कंपनी के प्रतिनिधि सुधाकर ढ़ौडियाल ने यहां एटीएम की देखरेख के लिए रखे लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा मुहल्ले के प्रमोद कुमार और कलचौड़ा के सुरेश सिंह पर गबन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पांच एटीएम में जांच में कम मिली राशि का ब्यौरा
-1 जुलाई को मंच एटीएम से दो बार में छह हजार रुपये कम मिले।
-4 जुलाई को लोहाघाट में मीना बाजार रोड वाले एटीएम से 14.44 लाख रुपये कम मिले।
-4 जुलाई को लोहाघाट के डांक बग्ला रोड वाले एटीएम 19.28 लाख रुपये कम मिले।
-4 जुलाई को खेतीखान के एटीएम से 22 हजार रुपये कम मिले।
-5 जुलाई को लोहाघाट के डाक बंगला रोड वाले एटीएम 9500 रुपये कम मिले।
-5 जुलाई को लोहाघाट के पिथौरागढ़ रोड वाले एटीएम से 6 लाख रुपये कम मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें