फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी

Thu, 14 Dec 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
football
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय प्राइजमनी आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार से अलग-अलग टीमें शहर में आएंगी। 16 से 22 दिसंबर के बीच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबला होगा। उद्घाटन मुकाबला यूपी हॉस्टल और सिटी क्लब के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन खेलमंत्री चेतन चौहान करेंगे। खेल निदेशालय ने 2017-18 का कैलेंडर जारी करते हुए गोरखपुर को पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसमें देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहेंगे। पुरस्कार राशि आयोजन पर 12 लाख खर्च होंगे। साढ़े तीन लाख रुपये सिर्फ पुरस्कार पर खर्च होंगे। विजेता को दो लाख रुपये और ट्रॉफी उपविजेता को एक लाख रुपये तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपये और ट्रॉफी ये हैं टीमें एफसी केरला, एमपी फुटबॉल संघ, एफसी इंडिया मुंबई, यूपी कंबाइंड हॉस्टल, सिटी क्लब दिल्ली, टीएफए जमशेदपुर, यूपी फुटबॉल संघ, ओडिसा, कैग चंडीगढ़, बक्सर, केरला लुकास, सीआरपीएफ जालंधर। कार्यक्रम 16 दिंसबर : यूपी कंबाइंड हॉस्टल बनाम सिटी क्लब दिल्ली 17 दिसंबर : ओडिसा इलेवन बनाम कैग चंडीगढ़ :एमपी फुटबॉल संघ बनाम एफसी इंडिया मुंबई 18 दिसंबर : बक्सर बनाम केरला लुकास : टीएफए जमशेदपुर बनाम पहले मैच की विजेता टीम 19 दिसंबर : यूपी फुटबॉल संघ बनाम दूसरे मैच की विजेता टीम : एफसी केरला बनाम तीसरे मैच की विजेता टीम 20 दिसंबर : सीआरपीएफ जालंधर बनाम चौथे मैच की विजेता टीम 21 दिसंबर : सेमीफाइनल 22 दिसंबर : फाइनल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें