फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोड पूछा और निकाल लिए 27 हजार रुपये

Fri, 08 Dec 2017 11:42 PM IST
deoria
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
देवरिया। कोड पूछकर जालसाज ने खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज मिलते ही पीड़ित ने फोन कर जानकारी दी तो उसने रुपये वापस करने के लिए दूसरे खाते का कोड मांगा। संयोग ही रहा कि दूसरे खाते का कोड नहीं दिया अन्यथा उसमें से भी निकासी हो गई होती। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भलुअनी थानाक्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश पुत्र शिव बहादुर का पंजाब नेशनल बैंक की मझगांवा शाखा में खाता है। शुक्रवार की सुबह एक नंबर से फोन आया और पूरी डिटेल लेकर कोड पूछा गया। सत्यप्रकाश के कोड बताने के कुछ ही देर में खाता से 27 हजार रुपये निकल गए। जब उसने फोन कर इसकी शिकायत की तो जालसाज ने दूसरे खाते का नंबर और कोड मांगा, जिससे कि रकम वापस भेज सके। सत्यप्रकाश बात समझ गया और कुछ भी नहीं बताया। वह शिकायत लेकर वह भलुअनी थाने पहुंचे। भलुअनी एसओ ने सदर कोतवाली इलाके का मामला बताते हुए वहां जाकर शिकायत करने की बात कहा। इसके बाद सदर कोतवाली पहुंचकर सत्यप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई। एसएसआई श्रवण यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें