फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी केसरी को पुरस्कृत करेंगे सीएम

Sun, 26 Nov 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन तीन व चार दिसंबर को उनवल के ग्राम चतुरबंदुआरी स्थित श्री ज्ञान सिंह व्यायामशाला में किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री चेतन चौहान व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह रहेंगे।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के दिग्गज पहलवान विभिन्न भारवर्ग में प्रदेश केसरी के खिताब के लिए भिड़ेंगे। तीन दिसंबर की सुबह 8 बजे से 9 बजे तक 48 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 86 किलोग्राम व 86 किलोग्राम से ऊपर भारवर्ग में पहलवानों का वजन कराया जाएगा। सभी भार वर्गों में दो किलो की छूट दी जाएगी।

पूर्वाह्न 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक शीतल पांडेय करेंगे। चार दिसंबर को सुबह नौ बजे से क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। उत्तर प्रदेश केसरी का फाइनल मुकाबला अपराह्न ढाई बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें