फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु नाटिका से दी सफाई और ईमानदारी की सीख

Fri, 17 Nov 2017 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से एनई रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कब-बुलबुल उत्सव तथा स्काउट्स एवं गाइड्स दीक्षा संस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं के सामूहिक गीत और नृत्य की बेहरीन प्रस्तुति को खूब सराहा गया। वहीं लघु नाटिका का मंचन कर कलाकारों ने सफाई और बेईमानी से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, बुद्धि परीक्षा तथा कुर्सी दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने बच्चों को मुख्य अतिथि मुख्य राज्य आयुक्त एनके अंबिकेश ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना एवं झंडा गीत से हुआ। इसके बाद 64 स्काउट्स एवं 40 गाइड्स को दीक्षा संस्कार दिलाकर संस्था के सदस्य के रूप में जोड़ा गया। बच्चों ने बुलबुल ग्रीटिंग एवं प्रार्थना ‘हम हैं छोटे-छोटे बाल, हमारी गल्तियां तुम लेना संभाल’ एवं बुलबुल ट्री के समक्ष घेरा बनाकर अतिथियों के समक्ष गीत प्रस्तुत किया गया। सफाई संदेश देने वाली लघु नाटिका ‘पढे़गा इंडिया-बढ़ेगा इंडिया’ एवं ‘जादुई कटोरी’ का मंचन कर समाज को लालच एवं बेईमानी से दूर रहने की सीख दी गई।

कार्यक्रम में संस्था की राज्य आयुक्त (गाइड) कविता अंबिकेश ने कहा कि कब ग्रीटिंग एवं बुलबुल ट्री अत्यंत ही मनोहारी एवं शिक्षाप्रद और स्वावलंबी होने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन से बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। स्कूल के प्रधानाचार्य आरपीबी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन जिला आयुक्त (गाइड) शांभवी तिवारी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रामानंद, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) अल्पना गुप्ता ने किया। इस दौरान रंजीत कुमार शर्मा, अनुज रंजन, सविता पांडेय, कमलासिनी तिवारी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें