फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में अधिवक्ता की मौत

Sat, 04 Nov 2017 11:37 PM IST
deoria
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। सूचना के बाद शनिवार सुबह से ही पोस्टमार्टम चौराहे पर अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई। रामनाथ देवरिया मोहल्ला के रहने वाले रामप्रवेश विश्वकर्मा (60) अधिवक्ता थे। शुक्रवार शाम को वह सोनूघाट के पास एक गांव में किसी परिचित के वहां ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात बाइक से लौटते समय सोनूघाट चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी रूक्मिणी और दो बेटों अरुण, यतींद्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। साथी अधिवक्ता की मौत से अधिवक्ता काफी दुखी थे। सदर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से अधिवक्ता की मौत हुई है। केस दर्ज कर वाहन की खोज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें