फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डूबे, एक की मौत

Sat, 04 Nov 2017 11:35 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं द्वारा नदियों में आस्था की डुबकी के बीच देवरिया में दाे लोग डूब गए। देवरिया के सलेमपुर में गंडक में नहाते हुए सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक डूब गया। इसके साथ ही कंचनपुर में छोटी गंडक में एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई।सलेमपुर के मझौलीराज के पयासी घाट पर मठिया टोला निवासी योगेंद्र यादव का 20 वर्षीय बेटा मनीष यादव चार साथियों के साथ स्नान करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान गहरे पानी में जाकर साथियों संग सेल्फी लेने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से नदी में डूब गया। इसके बाद योगेंद्र के साथियों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ तैरने वाले युवकोंने काफी देर तक की तलाश भी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे मझौलीराज के चौकी प्रभारी राजबीर यादव पर नाराज गांव वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन पर हमला बोल दिया। इससे उनका दाहिने हाथ में चोट आ गई। कंचनपुर में छोटी गंडक में स्नान के दौरान डूबकर स्थानीय निवासी 45 वर्षीय परशुराम चौहान की मौत हो गई। डूबने के बाद खाफी खोजबीन कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें