फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से रंगदारी के मामले में नहीं दर्ज हुआ केस

Sun, 22 Oct 2017 11:03 PM IST
deoria
विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
सलेमपुर(देवरिया)। एक प्राइवेट डॉक्टर से पांच लाख रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस 24 घंटे बाद भी केस नहीं दर्ज किया। संदेह के आधार पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित डॉक्टर और उसका परिवार दहशत में है। नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी डॉ. संजीव कुमार के मोबाइल पर शुक्रवार रात करीब 8.55 बजे एक शख्स का फोन आया। फोन करने वाला अपना नाम मुन्ना और पता लार का बताया। मोबाइल पर वार्ता के दौरान अपशब्द बोलेने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। दोबारा 9.35 बजे रात को मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला बदमाश पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी डॉक्टर से रंगदारी मांगी जा रही रहा है। बदमाश के बार-बार फोन आने से डॉक्टर का परिवार दहशत में है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने से परहेज कर रही है। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि तहरीर में नामजद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जांच चल रहा है जल्द ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें