फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को भगवान भरोसे छोड़ने वाले अपने गिरेबान में झांके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसानों को भगवान भरोसे छोड़ देने वाले हमारी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। 15 सालों तक प्रदेश की सत्ता में काबिज रहने वाले यह बताएं कि उन्होंने किसानों, नौजवानों के लिए क्या किया। योगी सरकार लगातार जनता के हित में फैसले ले रही है ।
वह विश्वविद्यालय में आयोजित कर्ज माफी योजना के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कर्जमाफी के माध्यम से सरकार संदेश दे रही है कि हमारी कथनी करनी में अंतर नहीं है। जनता से जो वायदा किया था उसे पूरा किया जा रहा है। बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री की तत्परता की सराहना करने हुए कहा कि, सीएम मोटरबोट पर सवार होकर गांव-गांव पहुंचे यह उनका जनता के प्रति लगाव दर्शाता है। आपदा के दौरान राहत सामग्री का त्वरित वितरण किया गया। कहा कि किसानों के लिए राई, मसूर के पैकेट ब्लॉकाें पर पहुंच गए हैं। उसका वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अपने संबोधन के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी दुगनी करने के लिए सरकार वचनवद्ध हैं। हम मोदी के सपनों का प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। बोले, जब किसान के चेहरे पर हंसी होगी तभी देश हंसेगा, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई कि लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर उपकरण देने जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक फतेहबहादुर सिंह, डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल, महेंद्र पाल सिंह शीतल पांडेय, विपिन सिंह, संत प्रसाद, उपेंद्र दत्त शुक्ला, कामेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जर्नादन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें