गोरखपुर।
गोरखपुर जिला शतरंज संघ, ब्रेन चेस एकेडमी और एसएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 16 वीं एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एसएस एकेडमी में किया गया। अंडर 13 गर्ल्स में विजया अग्रवाल चैंपियन बनीं वहीं उपविजेता शरन्या सिंह रहीं। अंडर 13 बालक वर्ग का खिताब सनुराग भाटिया ने जीता। आदित्य रतन दूसरे और सक्षम चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 46 खिलाड़ी शामिल हुए।
सीनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी विष्णु देव यादव चैंपियन बनें। वहीं कमलेश कुमार को दूसरा, रमेश श्रीवास्तव को तीसरा, संदीप बर्नाड टेटे को चौथा और नवोदित खिलाड़ी रीतेश साहनी को पांचवां स्थान मिला। बालिका सीनियर वर्ग में सौम्या सिंह ने खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि समाज सेवी अंजनी रुगंटा, जिला शतरंज संघ के महासचिव पीबी सिंह व प्रतियोगिता के संरक्षक कनक हरि अग्रवाल ने अंडर 13 वर्ग के विजेताओं को शील्ड व सीनियर वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक नितेश श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शशि प्रकाश ने निभाई। इस मौके पर पुनीत निषाद, बुभुनाथ भारती, आमिर गुलरेज, अक्षय आदि उपस्थित रहे।