फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। डांडा नहर के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूखने के कगार पर है। जबकि बरवा कला गांव से नहर का पानी ओवरफ्लो होकर डूड़ी में गिर रहा है। नौतनवां तहसील क्षेत्र के डंडा नहर की लंबाई 17 किलोमीटर है। इससे दर्जनों गांव के सिवान सिंचित हैं। बनवाटारी के मुकीम खान मोहम्मद याहिया सज्जाद कमरुद्दीन जमीरुद्दीन आशिक अली अंबिका मिश्रा इल्मुलहोदा एवं सूर्यनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि नहर में हेड से पर्याप्त पानी छोड़ा गया है लेकिन बरवा कला से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। टेल एरिया के गांव पड़रहवा परसौनी कला बरवा खुर्द बनवाटारी गजरहा चमैनिया उर्फ भेड़ही गजरही नरकटहां के किसान खेत सींचने को परेशान है। अवर अभियंता एस एन कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही टेल तक पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें