सोनौली। भारत से नेपाल अवैध रूप जा रहे विदेशी नागरिक को रविवार पुलिस ने आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर जेल भेज दिया। शनिवार की सुबह दिल्ली काठमांडू बस से एक विदेशी नागरिक नेपाल जा रहा था बस सोनौली इम्रिग्रेसन चेक पोस्ट पर रुकी आब्रजन अधिकारी यात्रियों की जाच कर रहे थे उसी समय एक विदेसी नागरिक अपना पासपोर्ट और वीजा दिखाया तो अधिकारियो को सन्देह हुआ और उसे बस से नीचे उतार लिया गया।छानबीन में पता चला की वीजा फर्जी है जिस पर अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले कर पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल सोनौली बृजेश कुमार सिंह ने बताया की आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर माइकल कार्लो निवासी नीदरलैंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।