फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीगंज बनेगा ब्लाक, शासन ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज जिले का बीसवां ब्लॉक बनने जा रहा है। इसकी कवायद शासन स्तर पर शुरू हो गई है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकार से इस संबंध में तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पूछा है कि किस ब्लॉक से किन-किन गांवों को नए ब्लॉक में शामिल किया जाए तो बेहतर होगा।
ग्राम्य विकास आयुक्त के वहां से सीडीओ के पास आए पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री 25 जुलाई को पीपीगंज को ब्लॉक बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इस नाते उसकी पूरी रुपरेखा तैयार कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट भेजी जाए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर पहले शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई थी, उसमें जंगल कौड़िया ब्लॉक के गांवों को नए ब्लॉक पीपीगंज में शामिल करने की बात कही गई थी, मगर जब प्रशासन ने कवायद शुरू की तो करीब 25 गांव ही नए ब्लॉक में आ रहे थे। यह संख्या ब्लॉक के लिए निर्धारित मानक से बहुत कम होने के कारण इसे रिजेक्ट कर दिया गया। अब कैंपियरंगज और जंगल कौड़िया का कुछ हिस्सा काटकर पीपीगंज में जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे नया ब्लॉक भी मानकों पर खरा उतर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कैंपियरगंज ब्लॉक में 137 बीडीसी सदस्य हैं। यहां पर 86 ग्राम पंचायतें हैं, जबकि जंगल कौड़िया ब्लॉक से 117 बीडीसी सदस्य चुन कर आते हैं। इस ब्लॉक में 89 ग्रामसभाएं आती हैं। यदि तीनों को समान बीडीसी और ग्रामसभाओं विभक्त कर दिया जाए तो पीपीगंज भी मानक के अनुरूप ब्लॉक बन जाएगा। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी से कहा है कि वह यह देखें कि दोनों ब्लॉकों की कौन-कौन सी ग्रामसभा पीपीगंज के नजदीक हाेंगी, उसे उससे जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें