फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर पति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना क्षेत्र के गगनईबाबू गांव की है। मंगलवार को पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

गगनईबाबू निवासी शिवमूरत निषाद के इकलौते बेटे दुर्गेश की शादी जून 2017 में क्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी रीता के साथ में हुई थी। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद पत्नी मायके चली गई। चार दिन पूर्व दुर्गेश पत्नी को विदा कराकर लाया था। सोमवार रात में शराब पीने से मना करने पर दोनों में नोकझोंक हुई। इसके बाद रीता नाराज होकर छत पर सोने चली गई और दुर्गेश कमरे में चला गया। देर रात में परिवार के किसी सदस्य ने दुर्गेश को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर घर के लोगों के साथ आसपास के लोग जुटे और दुर्गेश को नीचे उतारा गया। घर के लोगों के अनुसार, जब दुर्गेश को नीचे उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर गांव में चर्चा है कि दुर्गेश शराब पीने का आदी था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक कि जांच में यह बात सामने आई है कि दुर्गेश शराब पीने का आदी था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर नोकझोंक होती थी। सोमवार रात भी रीता ने दुर्गेश को शराब पीने से रोका था और न मानने पर नाराज होकर छत पर सोने चली गई थी। वहीं परिजनों व गांव के लोगों ने छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें