फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले से गम और गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पवित्र अमरनाथ की तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बटिंगू में सोमवार की रात हुए आतंकवादी हमले से लोगों में आतंकवाद के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। हमले में मारे गए तीर्थयात्रियों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए जगह-जगह प्रार्थना की गई। सपा कार्यालय पर शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आतंकवाद पर अंकुश लगाने में सरकार फेल है। उन्होंने परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया देने की मांग की। भाईराम लाल यादव, ध्यानेश्वर मणि, डॉ. केपी दूबे, रामप्रसाद, जगदंबा गुप्ता, वजीर, राहुल मिश्रा, धनंजय सिंह, रामकृपाल वर्मा, डॉ. एए फारूखी, महेंद्र, राधाकांत यादव, दीपू यादव, पवन वर्मा, शंभू यादव कैलाश रसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पूर्वी के प्रदेश सचिव राकेश कुुमार गुप्ता ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों पर हमला मानवता के खिलाफ है। राजू गुप्ता, अंश गुप्ता, शिव प्रकाश चौहान, सूरज आदि ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें