फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की तैयारियां मुकम्मल, शब ए कद्र की चौथी रात में खूब हुई इबादत

Fri, 23 Jun 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ईद के मद्देनजर पूरे दिन खरीदारी होती रही। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर की मस्जिदों में अलविदा (रमजान के अंतिम जुमा की नमाज) की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान शहर व ग्रामीण अंचल की विभिन्न मस्जिदों में दुआएं मांगी जाएंगी।
विज्ञापन


शब ए कद्र की चौथी ताक रात (27वीं रमजान की रात) को खूब इबादत हुई। मस्जिदों व घरों में तिलावत व नमाजें पढ़ी गई। कई मस्जिद में शबीना का प्रबंध किया गया। मगरिब की नमाज के बाद शुरू हुआ इबादतों का सिलसिला सुबह फ ज्र की नमाज तक जारी रहा। नमाज, तिलावत, तस्बीह, दरुदों सलाम से लोगों ने अल्लाह को राजी करने की कोशिश की और जहन्नम से आजादी की दुआएं मांगी।

नार्मल स्थित दरगाह मुबारक खां शहीद मस्जिद में रमजान के मौके पर जारी दर्स के 26वें दिन मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि माह-ए-रमजान की शब-ए-कद्र में अल्लाह पाक ने पवित्र कुरआन उतारा। अल्लाह पाक ने सारी आसमानी किताबें रमजान के महीने में उतारीं। अल्लाह तआला ने फरमाया है कि शब-ए-कद्र हजार महीनों से बेहतर है। इस रात में फ रिश्ते उतरते हैं और जिब्रील भी नाजिल होते है। इसलिए इस रात को दुनिया कुरआन डे और अल कुद्स डे के रूप में मनाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए नाज की बात है कि इस्लामिक माह रमजान की 27 तारीख 1366 हिजरी (15 अगस्त सन 1947) को हमारा मुल्क अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ। जब मुल्क आजाद हुआ तो वह शब-एकद्र की 27वीं रात और अलविदा का दिन था। इस बार इत्तेफ ाक है कि 27 रमजान को शब-ए-कद्र भी हैं और अलविदा भी।
विज्ञापन



अंतिम जुमा की नमाज का वक्त
दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल 12:45 बजे
मस्जिद शेख झाऊं खूनीपुर 1:00 बजे
गाजी मस्जिद गाजी रौजा 1:30 बजे
नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर 1:45 बजे
सब्जपोश मस्जिद जाफ रा बाजार 1:30 बजे
मक्का मस्जिद मेवातीपुर 1:20 बजे
मस्जिद गौसिया, छोटे काजीपुर 12:45 बजे
मस्जिद काजी जी इस्माईलपुर 1:00 बजे
रहमतनगर जामा मस्जिद रहमतनगर 1:30 बजे
मस्जिद औलाद अली मल्ल के बगल बक्शीपुर 12:45 बजे
रसूलपुर जामा मस्जिद 1:00 बजे
मकबरे वाली मस्जिद 1:45 बजे
रजा मस्जिद कसाई बाड़ा जाफ रा बाजार 1:45 बजे
चिश्तिया मस्जिद रफू गर बक्शीपुर 2:30 बजे
मस्जिद सुभानिया तकिया कवलदह 1:15 बजे
हरमैन मस्जिद रायगंज 1:00 बजे
मोती मस्जिद रसूलपुर दशगरी बाग 12:45 बजे
मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर 1:30 बजे
मस्जिद सौदागर 2:30 बजे
मस्जिद हसनैन यतीमखानी घासीकटरा 1:00 बजे
मस्जिद दारोगा पांडेयहाता 1:00 बजे
जामा मस्जिद उर्दू बाजार 1:30 बजे
मस्जिद जामे नूर जफ र कालोनी बहरामपुर 1:30 बजे

रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन
तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत की ओर से नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां पर रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। इसमें हाफि ज व कारी अफजल बरकाती, मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, मौलाना मोहम्मद असलम, कारी मोहसिन, मौलाना अंसार रजा, कारी हिदायतुल्लाह, कारी मोहम्मद अय्यूब, मौलाना गुलाम दस्तगीर, मौलाना मोहम्मद शरीफ नूरी, मौलाना मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में व्यापार मंडल रुस्तमपुर की ओर से आजाद चौक अमन प्लाजा सुपर मार्केट के सामने शुक्रवार को शाम 6:30 बजे सामूहिक रोजा इफ्तार का कार्यक्रम होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के सचिव अनवर हुसैन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें