फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईआर के 10 अफसरों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में कामकाज की समीक्षा के बाद महाप्रबंधक के निर्देश पर 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। तीनों मंडल के सीनियर डीसीएम भी बदले गए हैं। एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को तबादले की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके सिंह को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) बनाया गया है। इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीलिमा सिंह को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य नीतू को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर आरसी श्रीवास्तव को इसी पद पर वाराणसी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी धीरेंद्र कुमार को उप मुख्य परिचालन प्रबंधक कोचिंग गोरखपुर, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक कोचिंग संजीव सेठ को अपर निबंधक आरसीटी गोरखपुर, क्षेत्रीय अधिकारी छपरा देवानंद यादव को मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ, मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ रोहित गुप्ता को मंडल परिचालन प्रबंधक, मंडल परिचालन प्रबंधक लखनऊ अनूप कुमार सिंह को मंडल परिचालन प्रबंधक इंचार्ज इज्जतनगर बनाया गया है। इसके अलावा मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य वाराणसी एके उपाध्याय गाजीपुर सिटी का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें