फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख कमाने वालों को देना होगा ब्योरा

Thu, 18 Feb 2016 09:24 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दस लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की सब्सिडी बंद करने की कवायद तेज हो गई है। इनकम का ब्योरा पहले उपभोक्ताओं से अपील कर मांगा गया है। हालांकि, इसकी शुरुआत पहले मेट्रो सिटी और प्रदेश में लखनऊ और नोएडा से की जा रही है मगर जल्द ही हर शहर के लोग इसमें शामिल हो जाएंगे। बजट से पहले तेज की गई इस कवायद से आशंका जताई जा रही है बजट में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


ऑयल कंपनियों के कार्यकारी निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। गोरखपुर जोन के एरिया मैनेजर चेतन पटवारी ने बताया कि नए आदेश में साफ कर दिया गया है कि दस लाख इनकम वालों को सब्सिडी नहीं दी जाएगी। उपभोक्ता खुद ही इसका ब्योरा भर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन और एमएसएस की व्यवस्था की गई है।

बीते साल दाखिल इनकम का ब्योरा भरना है। योजना है कि यदि वह खुद आगे नहीं आए तो सरकार आने वाले दिनों में इनकम टैक्स ऑफिस की मदद से इस काम को करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत पहले मेट्रो सिटी से की जा रही है मगर जल्द ही इसमें पूरे देश के लोग शामिल हो जाएंगे जो इस इनकम के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें