फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीसीएस के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Wed, 12 Jun 2013 07:47 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को एक और बड़ा अवसर मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


आयोग ने समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी-2013 के लिए सूचना जारी कर दी है। 450 पदों के लिए 14 जून से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

इसी के साथ विकलांग वर्ग के एक पद के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है।

आयोग की ओर से इस बारे में विस्तृत विवरण 14 जून को जारी किया जाएगा। इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

इसके लिए 21 से 40 वर्ष के प्रतियोगी आवेदन कर सकते हैं। बैंक में फीस 11 जुलाई तक जमा होगा।

आयोग सूत्रों के अनुसार इसके तत्काल बाद लोअर सबऑर्डिनेट के लिए भी आवेदन मांगे जाने की उम्मीद है।

पीसीएस-जे में बढ़े परीक्षा केंद्र
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने वाले जिलों की संख्या बढ़ा दी है। अब पांच जिलों इलाहाबाद, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और आगरा में परीक्षा होगी। पहले चार जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें