फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के जोनल हेड हटाए गए

Thu, 12 Mar 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्मार्ट मीटर स्थापना में अनियमितता और उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर बेपरवाही पर पावर कॉर्पोरेशन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ की संस्तुति पर मेसर्स पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग प्राइवेट लिमिटेड के देवीपाटन जोन के हेड अवधेश श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दीपक चौहान को जोनल हेड बनाया गया है। पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग देवीपाटन जोन के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। फर्म के जोनल हेड पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण न करने और मीटर लगाने व हटाने के नाम पर अवैध वसूली को आश्रय देने का भी आरोप था। करनैलगंज में सौभाग्य योजना के तहत प्रति उपभोक्ता 5,200 रुपये की अवैध वसूली का प्रकरण भी सामने आया था। जांच में कंपनी के कर्मचारियों को दोषी पाया गया था। इस प्रकरण में जोनल हेड की संलिप्तता भी पाई गई थी। मुख्य अभियंता की संस्तुति पर मेसर्स ऑल ग्लोबल सर्विसेज के दो कर्मचारियों को पहले ही हटाया जा चुका है। मुख्य अभियंता का कहना है कि विभागीय दायित्वों में उदासीनता बरतने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें