करनैलगंज/झंझरी। करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय ई रिक्शा चालक विशाल की मौत हो गई। ग्राम कुर्मी बरवलिया निवासी राम बहाल का पुत्र विशाल बुधवार को देवरिया जिले के जोगापुर निवासी मामा दुर्गेश के घर गया था। बृहस्पतिवार सुबह लौटते समय करनैलगंज रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया। विशाल के पास मिले मोबाइल फोन और रेल टिकट के आधार पर जीआरपी ने शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी। (संवाद)