गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगामी 17 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री प्रेम अग्रहरि की मौजूदगी में शनिवार को समीक्षा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि जिले के प्रतिष्ठित एथलीट, खिलाड़ी तथा युवाओं की टीम से संपर्क कर उन्हें रक्तदान की मुहिम से जोड़ा जा रहा है। स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, पार्कों, जिम एवं अन्य केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इस दौरान पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश तिवारी, जिलामंत्री विनय शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सरिता तिवारी ने बताया कि जिला कार्यालय में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा के तहत बैठक करके पार्टी के स्तर से निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में आशीष मोदनवाल, ज्ञानेंद्र पाठक, सुगंधा चौबे, उर्मिला दुबे, पुष्पा गोस्वामी, सुशील पांडेय, वंदना, दिनेश कश्यप, सुनीता शुक्ला, धर्मवीर शुक्ल मौजूद रहे।
घर-घर जाकर संवाद करेंगे भाजपाई
माधोपुर। भाजपा कटरा बाजार मंडल की कार्यशाला शनिवार को गोनार्द एजुकेशन स्कूल में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि विधायक बावन सिंह और विशिष्ट अतिथि ज्योति प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। मंडल प्रभारी मनीष सिंह श्रीवास्तव, रामजी शुक्ल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद शुक्ल और संचालन महामंत्री आनंद तिवारी ने किया। बैठक में तय हुआ कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद स्थापित करेंगे और पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित करेंगे। सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने की भी रणनीति बनी। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह चौहान, कमलेश्वर प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी, विश्राम सागर गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)