गोंडा। युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बृहस्पतिवार के जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कृत किए। शिक्षण संस्थानों में विवेकानंद जयंती को लेकर पहले से तैयारी की गई थी। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर के श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा महोत्सव के रूप में मनाई गई। रुचि सोनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। दामिनी जोशी, श्वेता शुक्ला ने एकल गायन से समां बांध दिया। शालू सिंह, श्रुति सिंह, साक्षी ने एकल नृत्य करके तालियां बटोरीं। आंचल के ग्रुप ने डांडिया व माला वर्मा एवं दीपमाला वर्मा ने युगल नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन हर्षिता मिश्रा, सिदरा व अरीबा ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर राजेश द्विवेदी, गिरिजा मिश्रा, हर्षिता सिंह ने किया। इस मौके पर हरिनाथ सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, नृपेंद्र मिश्र, डॉ. अनुराग सहित अन्य मौजूद रहे।
मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में कामनमैन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संयोजक ओमपाल ने कहा कि स्वामी जी सही मायने में भारत के सांस्कृतिक दूत थे। इस मौके पर इं. सुरेश दूबे, धीरेंद्र पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जनार्दन सिंह, कृष्णानंद त्रिपाठी, कौशल उपाध्याय, सत्या नादान मौजूद रहे।
युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत
राष्ट्रीय युवा दिवस पर रे-ऑफ-साइंस संस्था ने पटेल नगर स्थित जनरेशन नेक्स्ट कंप्यूटर सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विज्ञान संचारक राजेश मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। शिवांग शेखर, प्रशांत, सोमनाथ, अभिजीत, ओम, अभिषेक, सूरज, आरती, सुनैना, भीम, प्रिंस उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत, महाविद्यालय की मुख्य नियंता सीमा तिवारी ने शुभारंभ किया। विनय श्रीवास्तव, प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी, डॉ. एसपी सिंह , डॉ. दयाशंकर मिश्रा, मुरलीधर मिश्रा मौजूद रहे।
सरयू डिग्री कॉलेज में एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी हुई। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह व संचालन प्राध्यापक मार्शल स्टालिन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश तिवारी व अशोक सिंह ने किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमाधिकारी डॉ.विजय यादव, ममता मिश्रा, त्रिपुरारी दूबे, जगन्नाथ तिवारी, ओपी सिंह मौजूद रहे। नवाबगंज के नगर पालिका मैरिज हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। सह प्रांत प्रचारक मनोज, विभाग संगठन मंत्री डॉ आनंद, जिला प्रचारक कोमल, जिला संघ चालक डॉ. मनोज, जिला कार्यवाह आशुतोष शाह, जिला प्रचार प्रमुख राम बहादुर मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद नंदिनी नगर के बैनर तले स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मनकापुर में विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश पांडेय व संचालन विद्यालय संस्थापक राम हौसिला शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के चौदह कोसी परिक्रमा प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किया। चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, जनार्दन सिंह, प्राचार्य सर्वेश भट्ट मौजूद रहे। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने राष्ट्र निर्माण में युवा नारी शक्ति के योगदान पर व्याख्यान दिया। डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सुषमा पांडेय, डॉ. आनंदिता रजत, रंजना बंधु मौजूद रहीं।
नृत्य संगीत की रही धूम
परसपुर (गोंड)। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परसपुर प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने किया। साक्षी व हिमांशी ने सरस्वती वंदना, पल्लवी ने स्वागत गीत, सौम्या सिंह ने जलवा-जलवा गीत पर डांस, श्रेया सोनी व खुशी ने स्वामी विवेकानंद पर भाषण व खुशी तिवारी तथा अनुष्का सोनी ने राधा-कृष्ण पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब, सूरज सिंह, राधेश्याम सोनी, आर वाई मिश्रा, दीपक सिंह, शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।