बेलसर। जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेलसर तथा तरबगंज विकास खंडों के प्रतिभागियों के मध्य चल रहे खेलों का समापन सोमवार को होगा।
बेलसर विकास खंड में 1600 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में शिवा चौहान प्रथम, आकाश पांडेय द्वितीय तथा मुकेश मौर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में मनीष मौर्या प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय तथा मनीष पांडेय तृतीय स्थान पर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की विजेता टीम सुभाष इंटर कॉलेज की प्रेमवती (कैप्टन) और उपविजेता टीम सालमुन्निशां (कैप्टन) की रही। सीनियर बालिका वर्ग में जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर की सोनिया (कैप्टन) की टीम विजेता और महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज की इकरा बानो (कैप्टन) की टीम उपविजेता रही।
वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में बेलसर और मुजेड़ टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बेलसर की टीम विजेता और मुजेड़ की टीम उपविजेता रही। खो-खो बालिका जूनियर में मुकाबला सुभाष इंटर कॉलेज उमरी बेगमगंज बनाम ज्योति टीम रहा। इसमें सुभाष इंटर कॉलेज विजेता रहा। खो-खो बालिका सीनियर वर्ग में जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बनाम रागिनी मिश्रा टीम मुकाबला हुआ। जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट विजेता रहा।
तरबगंज विकास खंड में 1600 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में शिवपूजन प्रथम, नीरज सिंह द्वितीय और मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में गौतम निषाद प्रथम, शनि यादव द्वितीय और प्रिंस सिंह तृतीय रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में शिवा तिवारी की टीम विजेता रही, नीरज सिंह की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग शीतला प्रसाद सिंह कन्या इंटर कॉलेज की माही (कैप्टन) की टीम विजेता रही। रस्साकशी प्रतियोगिता में मुकाबला बनगांव बनाम नूर आलम टीम हुआ। इसमें बनगांव टीम विजेता रही। महोत्सव में खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पप्पू सिंह, सूर्य नारायण मिश्रा, अजीत सिंह, सीपी सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. गीता रानी यादव, सोनू सिंह, ट्विकंल सिंह, डॉ. नवीन सिंह, निरंकार सिंह, आशीष शुक्ला, देवीदयाल तिवारी, सुरेश नारायण चौबे, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र झा, दिलीप सिंह और रजनीश पांडेय उपस्थित रहे।