फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को मिलेगा मंच

Sun, 11 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा निखारने, उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने व रचनात्मक सोच को मंच देने के उद्देश्य से युवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 12 से 26 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बौद्धिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में होगा।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवा पखवाड़ा का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत करना है। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन

इन तिथियों को होंगी प्रतियोगिताएं
दिनांक- प्रतियोगिता- विषय

-15 जनवरी - मंच संचालन - शिक्षा विकास का अधिकार
-16 जनवरी- भाषण - कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) मानव के लिए अवसर या चुनौती
-19 जनवरी- वाद विवाद - देश का युवा वर्ग प्रगति कर रहा है(पक्ष-विपक्ष)
-19 जनवरी- रंगोली - परंपरा एवं संस्कृति विषय पर
-19 जनवरी- क्विज - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन व सामान्य ज्ञान
-20 जनवरी- पेंटिंग - सड़क सुरक्षा
-21 जनवरी- मेंहदी - सांस्कृतिक विरासत
-22 जनवरी- एकल गायन - लोकगीत
-22 जनवरी- नृत्य - शास्त्रीय व लोकगीत पर आधारित
-23 जनवरी- निबंध - नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें