फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 'मेरे हाथों तुम्हारी मौत पक्की है', युवक ने एआरटीओ को दी जान से मारने की धमकी; केस दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 05:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज करके एआरटीओ को जान से मारने की धमकी दी गई है। केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एआरटीओ को जान से मारने की धमकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरसी भारतीय को व्हाट्सएप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। धमकी भरा संदेश वायरल होने के बाद एआरटीओ ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुधेश तिवारी मित्र मंडली नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शहनाव खान नाम के व्यक्ति की ओर से एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया गया। संदेश में एआरटीओ आरसी भारतीय को संबोधित करते हुए उनकी हत्या की धमकी दी गई। साथ ही यह भी लिखा गया कि वह आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन एआरटीओ उसके निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में कई प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग भी सदस्य हैं। ग्रुप में संदेश पोस्ट के बाद एआरटीओ आरसी भारतीय को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद एआरटीओ ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें