फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: योजनाओं का लाभ उठा सपने साकार करें युवा

Thu, 30 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
युवा सम्मेलन को संबो​धित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। देश का भविष्य भी युवा हैं और वर्तमान भी युवा हैं। जब युवा आगे बढ़ते हैं तो राष्ट्र प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूते हैं। ये बात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने शनिवार को टाउनहॉल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने युवाओं को वोकल फॉर लोकल, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया आदि योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सपने साकार करने का आह्वान किया। भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्यसमिति की सदस्य एकता जायसवाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया, नवाचार व उद्यमिता राष्ट्र निर्माण की कुंजी है। इस दौरान विधायक प्रभात कुमार वर्मा, जसवंत लाल सोनकर, आशीष त्रिपाठी, सूर्य नारायण तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्र, अर्जुन प्रसाद तिवारी, दीपक गुप्ता, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें