फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 30 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। बनगाई गांव निवासी वंदना सिंह (30) का शव बृहस्पतिवार को घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। नएपुरिया दुल्हापुर बनकट गांव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके बहनोई शिवम सिंह ने फोन करके वंदना की मौत की खबर दी। वंदना की सास परिक्रमा करने अयोध्या गई थीं। शिवम दिल्ली में नौकरी करते हैं। पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। वह दिल्ली से आ रहे हैं। दीपक के मुताबिक उन्होंने बहन वंदना की शादी 12 वर्ष पूर्व बनगाई निवासी शिवम से की थी। वंदना के बेटी वेदांती (12) व बेटा विनायक (5) है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें