फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर हत्या

Fri, 04 Aug 2017 11:42 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सतिया गांव के निकट टिकरी जंगल में शुक्रवार को भोर में शौच गये युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवक का हाथ पैर बंधा शव पास गांव के पास टिकरी जंगल में पाया गया है। युवकी आशनाई में हत्या किये जाने की बात बतायी जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतिया बगधरवा निवासी राजू वर्मा (28) पुत्र पांचू वर्मा शुक्रवार को भोर में पांच बजे अपने घर से नित्यकर्म के लिए निकला था। लेकिन कई घंटे तक वापस घर नहीं लौटा। जब घर वालों को फिक्र हुई तो वह तलाश करने के लिए जंगल में गये।

जंगल में उसका शव देखा। रामू का हाथ पैर बंधा हुआ था, उसके गले में चोट का निशान था। घर वालों के मुताबिक युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसकी हत्या आशनाई के चलते होना बताया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने टिकरी जंगल में दोपहर बाद कांबिंग कर सुरागरसी की। युवक की शादी 17 साल पहले हुई थी उसके चार बच्चे भी हैं। वहीं युवक की पत्नी शीला वर्मा ने मनकापुर कोतवाली में अपने पति की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

युवक की पत्नी शीला वर्मा गांव की किसी महिला पर हत्या कराने की आशंका जता रही है। मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि रामू की हत्या आशनाई में हुई या किसी अन्य रंजिश के तहत हुई है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिली है अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें