फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली गिरने से गन्ना लाद रहे युवक की मौत, साथी झुलसा

Sun, 03 Mar 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवनगर ग्रंट लौटनवा में बिजली गिरने से अमित वर्मा उर्फ छोटू (28) की मौत हो गई। मौके पर साथी अजीत भी चपेट में आने से झुलस गया।
विज्ञापन

दोनों युवक खेत में ट्राॅली पर गन्ना लाद रहे थे कि अचानक बारिश होने लगी। तेज चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में दोनों आ गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत लाया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. तरुण मौर्य ने बताया कि बिजली गिरने से अमित उर्फ छोटू गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके कारण उनकी मौत हो गई है। उपनिरीक्षक रामकेश चौधरी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पंचनामा करवाकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें