मसकनवा (गोंडा)। बस्ती-गोंडा रेलखंड पर मसकनवा स्टेशन के पश्चिम गायत्री इंटर कॉलेज के पास अप लाइन पर सोमवार को एक यात्री अज्ञात ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 के चालक दीनानाथ यादव और अब्दुल रशीद ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान प्रमानंद निवासी आरा बिहार के रूप में हुई है। युवक रोजगार के लिए पंजाब जा रहा था। पुलिस ने घयाल युवक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है।