फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फैक्टरी में आग लगने से गोंडा के युवक की मौत

Fri, 21 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। आंध्र प्रदेश में फैक्टरी में आग लगने से जिले के उजागरपुर निवासी इस्लाम की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रात में ही इस्लाम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

इस्लाम दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश गए थे। वहां सोफा फैक्टरी में काम करते थे। चार दिन पहले फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण इस्लाम चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इस्लाम चार भाइयों में बड़े थे। चार बहनें भी हैं। पिता गांव में मजदूरी करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें